बेटे ने पिता और बहन की संपत्ति विवाद में की हत्या

बेटे ने पिता और बहन की संपत्ति विवाद में की हत्या 


घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब राजेश घर से बाहर जा रहा था तो उसकी बहन ने उसे फिर से संपत्ति की बात को लेकर टोका. इस बात से नाराज होकर राजेश आपे से बाहर हो गया और पास ही पड़ी ईंटों और लोहे की रॉड से शिवकुमारी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इसी बीच पिता रुपचंद्र अपनी बेटी शिवकुमारी को बचाने आया तो घर में रखे लोहे की रॉड से राजेश ने उन पर भी लगातार हमला कर हत्या कर दी. इस काम में राजेश की पत्नी ने भी उसका साथ दिया. पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से निकलकर सामने आया है यहां जायदाद के लालच में बहन व पिता को दी मौत,डबल मर्डर की सूचना होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

कैंट थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता और बहन की संपत्ति विवाद में हत्या कर दी. जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बेटे राजेश ने जमीन और घर के विवाद में अपने पिता और बहन की हत्या की है.

सरकारी नौकरी से रिटायर रूपचंद्र भारद्वाज का अपने ही बेटे राजेश भारद्वाज और उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी. रुपचंद्र अपने घर और जमीन में अपनी 50 वर्षीय बेटी शिवकुमारी को भी हिस्सा देना चाहता था और इसको लेकर कई दिनों से घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. आरोपी युवक अपनी बहन को संपत्ति का हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं था. इसलिए उसने अपने पिता और बहन की हत्या कर दी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग