तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा का 10वीं सीबीएसई परिणाम शत-प्रतिशत, समर्थ डडवाल बने टॉपर

 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा का 10वीं सीबीएसई परिणाम शत-प्रतिशत, समर्थ डडवाल बने टॉपर




ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा इस परीक्षा में विधालय के 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर विद्यालय ,माता पिता और पूरे ज्वाली क्षेत्र का नाम रौशन किया है जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र समर्थ डडवाल ने 96.6 % अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है शौर्यवीर ने 93.6% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तृतीय स्थान पर 92.4%, अरिहंत 92.2%, लविश ने 91.6% और निधि ने 91.4% अंक प्राप्त किए समर्थ डडवाल ने हर विषय में बहुत अच्छे प्राप्त किए हैं जिनमें अंग्रेजी विषय में 99,हिंदी में 96,गणित में 95 विज्ञान में 92 सोशल साइंस में 95 और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी में 98 अंक प्राप्त किए है। शेष सभी विद्यार्थियों ने 85 से 90 प्रतिशत के बीच में अंक प्राप्त किए हैं इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत सराहनीय है यह उपलब्धि बच्चों के कठिन परिश्रम मेहनत लगन का परिणाम है सभी बच्चों परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने सभी बधाई शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।‌ ‌‌ 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर