11.5 किलो अफीम बरामद: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

 11.5 किलो अफीम बरामद: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार

11.5 किलो अफीम बरामद: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहले 9.28 किलो फिर 2.039 किलो के साथ बढ़ी बरामदगी,महिला तस्कर गिरफ्तार 


शिमला : गायत्री गर्ग /

जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार बड़े खुलासे कर रही है। मामले में पहले चरण में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम बरामद की थी।

इसके बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई में एक महिला सप्लायर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम और बरामद की गई।

इस तरह दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर अब इस NDPS केस में कुल बरामदगी 11.5 किलोग्राम अफीम तक पहुंच गई है, जो इस पूरे नेटवर्क के बड़े स्तर पर सक्रिय होने की ओर इशारा करती है।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” की नीति को दोहराते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

#ShimlaPolice #NDPSAct #DrugFreeHimachal #Kumarsain #UTHimachal

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर