बसापा ने धूमधाम से मनाई नूरपुर क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

 बसापा ने धूमधाम से मनाई नूरपुर क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नूरपुर क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी नितिन सिंह ने इस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की l इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी के जिला व मंडलों के संगठन पदाधिकारीयो ने मुख्य अतिथि का स्वागत कियाl मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला l मुख्य अतिथि नितिन सिंह ने अपने संबोधन में बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके सामाजिक न्याय व समानता और शिक्षा के आदर्शों को याद करते हुए मौजूद लोगों को जागरूक किया l उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो, संघर्ष करो” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और एक समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब न केवल संविधान के निर्माता थेl मुख्य अतिथि ने कांग्रेस व भाजपा को जन विरोधी होने का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में यह दोनों पार्टियों बारी-बारी से कभी सत्ता में कभी पक्ष में शासन में कायम रही है लेकिन किसी ने भी बाबा अंबेडकर के पद चिहन पर चलने की कोशिश नहीं की बल्कि वोट की राजनीति करके सत्ता हासिल की हैl उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव होंगे उसमें बहुजन समाज पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि पहले भी जिला कांगड़ा से एक विधायक कांगड़ा का बसपा रह चुका हैl 2027 में बहुजन समाज पार्टी अपनी सीटों में बढ़ोतरी करेगीl उन्होंने कहा कि 2029 में देश में लोकसभा के चुनाव होंगे और बहुजन समाज पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी l जब जब देश में चुनाव और राज्य में चुनाव आते हैं तो दोनों पार्टियों अंबेडकर के नाम पर राजनीति शुरू कर देती है इस बार ऐसा नहीं होगा l सभा में सभा में काफी कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी के शामिल थे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर