बल्ह में कांग्रेस को झटका, गुरबचन सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

 बल्ह में कांग्रेस को झटका, गुरबचन सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल


नेरचौक : अजय सूर्या /

नगर निगम मंडी के अंतर्गत बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब क्षेत्र के जाने-माने बिजनेसमैन और सोशल वर्कर गुरबचन सिंह अपने दर्जनों समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

बताया गया कि गुरबचन सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और बल्ह के लोकप्रिय विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया।

शाम के समय गुटकर स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुरबचन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंडी के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, नेरचौक मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडल महामंत्री पवन कुमार, मनीष सैनी तथा उपाध्यक्ष केदारनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेताओं ने गुरबचन सिंह और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को बल मिलेगा और क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी।

इस घटनाक्रम को बल्ह विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर