विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक आज नूरपुर में संपन्न हुई
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की बैठक आज नूरपुर में संपन्न हुई
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम नूरपुर इकाई की एक बैठक प्रधान मान सिह की अध्यक्षता मेंआज विद्युत विश्राम गृह बोढ में संपन्न हुई ।इस बैठक को सम्बोधित करते हुए फोरम के सचिव अरूण सहोत्रा, उप प्रधान सुभाष चौधरी व ऑडिटर राजकुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मुख्य सलाहकार जटू राम ने प्रेस के संयुक्त ब्यान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों से जिसमें जल शक्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण विभाग जैसे सभी विभागों से 495 करोड़ रुपए के बिलों की बकाया राशि लंबित है इस राशि को बिजली बोर्ड की खाते में तुरंत जमा कराया जाए। अगर समय रहते लंबित बिलो का पैसा वापस बिजली बोर्ड में नहीं आता तो फिर तो विधुत प्रबंधक वर्ग इन विभागो पर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आज दिन तक 01 जनवरी2016 से 31मार्च 2022 अवधि के दौरान रिटायर हुए कर्मचारियों को रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी और रिवाइस क्मयूट पेंशन की पेमेंट भी नहीं की गई।और ना ही 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया गया । मार्च 2024 के बाद रिटायर कर्मचारियों को आज दिन तक लीव इन कैशमेंट और ग्रेजुएटी की पेमेंट भी नहीं गई और तो और 50 हजार रूपए की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी भी नहीं की गई। और 20 प्रतिशत रिवाइज ग्रेयूएटी की भी पेमेंट भी नहीं दी गई l इन सभी वित्तीय लाभों को बोर्ड प्रबंधन शीघ्र जारी करें । विद्युत बोर्ड में वर्ष 1990 में कर्मचारियों की संख्या 43 हजार थी और कंज्यूमर 9 लाख था l आज कर्मचारियों की संख्या मात्र 13 हजार रह गई है और कंज्यूमर 29 लाख पहुंच गया है इसलिए विद्युत बोर्ड में तुरंत स्थाई भर्तियां की जाए। अगर हिमाचल प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग इन तमाम मांगों को पूरा नहीं करता तो विधुत पेंशनर फोरम करेगा बड़े आंदोलन का ऐलान। इस बैठक में प्रेम सिंह. करतार सिंह. प्रताप सिंह. जय राम कृपाल सिंह..बुरी राम बलदेव सिंह. सुरेश कुमार शर्मा.विक्रम. हरनाम चरण सिंह बाबूराम पुरुषोत्तम.महेंद्र. वकील उत्तम. पुन्नी. मानसिंह जटूराम. अशोक कुमार. कंवर सिंह रमेश. मदन इत्यादि मीटिंग में उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें