भाजपा संगठन नूरपुर की बैठक में कार्यकर्ता पंचायत व नगर परिषद के चुनावों के लिए कमर कस लें निक्का

 भाजपा संगठन नूरपुर की बैठक में कार्यकर्ता पंचायत व नगर परिषद के चुनावों के लिए कमर कस लें निक्का 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर भाजपा के संयुक्त मोर्चे की बैठक विधायक रणवीर सिंह निक्का की अध्यक्षता में कंडवाल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। निक्का ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता के घर की छत पर पार्टी का झंडा लगाया जाए। निक्का ने आने वाले पंचायत तथा नगर परिषद के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को डट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की पंचायतो व नगर परिषद के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। निक्का ने कहा की पंचायती तथा नगर परिषद का चुनाव विस चुनावों के पहले सैमीफ़ाइनल की तरह होता है तथा इसको जीतने के लिए तैयार हो जाए। निक्का ने कहा कि विपक्ष में होने के वावजूद भी क्षेत्र के हर मुद्दे को वो सरकार व सदन में उठाते है तथा हल करवाने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ हम सब मिलकर नूरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सदन में ट्रैक्टर वाले साथियों का मुद्दा उठाने के लिए विधायक आभार व्यक्त किया। बैठक शुरू होने से पहले नूरपुर भाजपा के संयुक्त मोर्चे की बैठक का शुभारम्भ विधायक ने दीप प्रजवलित करके कार्यकर्ताओं को जागरूक किया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर