पूर्व सैनिक लीग मंडी का 48वां स्थापना दिवस व एजीएम धूमधाम से आयोजित
पूर्व सैनिक लीग मंडी का 48वां स्थापना दिवस व एजीएम धूमधाम से आयोजित
नेरचौक : अजय सूर्या /
जिला पूर्व सैनिक लीग मंडी की वार्षिक आम सभा (एजीएम) और 48वां स्थापना दिवस बुधवार को होटल बी फोर यू डडौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा, निदेशक सैनिक कल्याण हिमाचल प्रदेश तथा कर्नल वाई एस राणा, अध्यक्ष इंडियन पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश रहे। उनके साथ कर्नल गोपाल गुलेरिया, कर्नल आर पी गुलेरिया, कर्नल कंवर चहल व नायब सूबेदार मेहर चंद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एजीएम से हुई, जिसमें सभी पूर्व सैनिकों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न इकाइयों ने इस पर अपने सुझाव जल्द देने का आश्वासन दिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी इकाइयां जिला लीग के साथ मिलकर कार्य करेंगी और एकजुटता बनाए रखेंगी। स्वतंत्र इकाई के पंजीकरण के समय दोबारा सदस्यता शुल्क न लेने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें सामान्य सदस्यता, 8वें वेतन आयोग, पैन-आधार लिंकिंग व डीएसपी अकाउंट के लाभ शामिल रहे। प्रदेश लीग की ओर से 11 हजार रुपये का अनुदान भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर 40 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सम्मानित किया गया। अंत में जिला लीग अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर मांड्याली धाम का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें