भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

भारत विकास परिषद पालमपुर शाखा के वार्षिक चुनाव सम्पन्न


पालमपुर भारत विकास परिषद की पालमपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ वीरेंद्र कौल की गरिमामयी उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से संजीव सोनी को अध्यक्ष, अनूप कुमार शर्मा को सचिव तथा शीला गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संस्था के सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाकर समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संस्था की प्रगति और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग