चम्बा में हुआ रावी नदी में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल,पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से
चम्बा में हुआ रावी नदी में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल,पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ( चंबा जितेन्द्र खन्ना ) जिला चम्बा में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रावी नदी में रिवर राफ्टिंग का ट्रायल किया गया। रिवर राफ्टिंग की शुरुआत के लिए कुल्लू की टेक्निकल टीम ने ट्रायल प्रकिया को अंजाम दिया। इस टेक्निकल टीम में कुल्लू के राफ्टिंग ऑपरेटर की अगुवाई में 12 सदस्यों की टीम सहित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पौंग डैम के प्रभारी राकेश आहूवालिया शामिल रहे। इस ट्रायल के दौरान रावी नदी को राफ्टिंग के लिए उपयुक्त पाया गया है। इस दौरान सर्वप्रथम सदर विधायक नीरज नैय्यर व उपायुक्त अपूर्व देवगन ने रावी नदी के किनारे पूजा-अर्चना की। उन्होंने ट्रायल प्रक्रिया के दौरान रिवर राफ्टिंग भी की। इस प्रक्रिया के दौरान परेल पुल से भनौता तक सात किलोमीटर रिवर राफ्टिंग की गई। साथ ही भनौता में जलक्रीड़ा केंद्र की संभावनाओं का आंकलन भी किया गया। विदित रहे कि होटल एसोसिएशन चम्बा द्वारा हाल ही में रावी नदी में रिवर राफ्टिंग के जरिए साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का मुद्दा सदर...