भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी घोषित
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी घोषित
सुंदरनगर : अजय सूर्या /
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला सुंदरनगर के संयोजक अनिल सूद ने प्रेस को जानकारी देते हुए जिला के सभी मंडलों के व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक गोविंद ठाकुर से विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।
घोषणा के अनुसार सुंदरनगर मंडल से काच पाल सिंह (बंटी) को संयोजक, डेहर से सुरेश कुमार, निहारी से सीताराम वर्मा, नाचन से मोहित गुप्ता, महादेव से विजय ठाकुर, चचोट से दिनेश शर्मा, करसोग से कुशल महाजन, सराहना से गुलशन कुमार, बगसायड से सोम वर्मा, सरकाघाट से महेश, बलद्वाड़ा से राकेश कुमार, धर्मपुर से रूपलाल तथा टीरा मंडल से देशराज राणा को व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। सभी मंडलों में सह-संयोजकों की भी घोषणा की गई है।
अनिल सूद ने बताया कि सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से यह कार्यकारिणी गठित की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं