केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश के युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को निराश किया इस बजट में

 केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश के युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को निराश किया इस बजट में 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेशअध्यक्ष डॉ संजीव गुलेरिया न्यु पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी महासंघ व हिमाचल प्रदेश ने आज के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने एक बार फिर देश के युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को निराश किया है। जहाँ एक ओर 'विकसित भारत' का नारा बुलंद किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन स्तंभों की अनदेखी की गई है जो इस विकास की नींव रखते हैं। भारत सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए गुलेरीया ने कहा इस सरकार की एक ही पॉलिसी है डिवाइड एंड रूल की अपनाकर राज करो उन्होंने कहा कि बजट में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, तो अपने सेवामुक्त कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा न देना चिंताजनक विषय है। मौजूदा सरकार को एन पी एस की खामियों को दूर कर एक गारंटीकृत पेंशन प्रणाली लागू करनी चाहिए।

 बजट में रिक्त पड़े लाखों सरकारी पदों को भरने और नई नियुक्तियों के लिए कोई स्पष्ट समय सीमा तय नहीं की गई है। आउटसोर्सिंग के नाम पर पदों को समाप्त करना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए 'राष्ट्रीय रोजगार कैलेंडर' जारी किया जाए।डॉ संजीव गुलेरीया ने कहा कि यदि देश आर्थिक रूप से इतना सशक्त हो रहा है, तो इसका लाभ उन कर्मचारियों को क्यों नहीं मिल रहा जो सरकारी तंत्र को चलाते हैं?विकास की चमक केवल कागजी आंकड़ों में नहीं, बल्कि आम जन के जीवन की सुरक्षा में दिखनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग