अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा, कुख्यात तस्कर डेविड 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा, कुख्यात तस्कर डेविड 3 दिन की पुलिस रिमांड पर


शिमला : गायत्री गर्ग /

 “अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा — कुख्यात चिटा तस्कर विजय बिहारी उर्फ डेविड 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, गहन पूछताछ जारी”

जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से गिरफ्तार किये गये मुख्य सरगना चिट्टा सप्लायर आरोपी डेविड को अब पुलिस थाना रामपुर में दर्ज अभियोग में की जा रही जांच में कस्टडी ट्रांसफर कर रिमांड पर लिया है ।

प्राथमिकी संख्या (FIR No.): 10/26, धारा 21, 29 ND&PS act, दिनांक 07-02-26 को थाना रामपुर में दर्ज किया गया था, जिसमें एक वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्ज़े से 9.26 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई थी। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है:

युगल किशोर पुत्र  सुशील कुमार, निवासी ग्राम एरली, डाकघर थैली चक्की, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला, आयु 35 वर्ष।

नरेश पुत्र स्वर्गीय  हेम बहादुर, निवासी ग्राम व डाकघर शानान, तहसील और जिला शिमला, आयु 23 वर्ष।


पुलिस रिमांड में जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल CDR, बैंक लेन-देन तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से

 “विजय बिहारी उर्फ डेविड” से संपर्क करके चिट्ठा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाया गया है।

 


 उक्त आरोपी पूर्व में थाना ठियोग के अन्य NDPS मामले में न्यायिक हिरासत में था। माननीय न्यायालय से Custody Transfer (प्रोडक्शन वारंट) प्राप्त कर उसे थाना रामपुर लाया गया है। वर्तमान में विजय बिहारी उर्फ डेविड 3 दिन की पुलिस रिमांड पर है, जिससे विस्तृत पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क व अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर