पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत आदतन नशा तस्कर निरुद्ध दो दिनों में चार नशा तस्कर हिरासत में

 पी आई टी एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत आदतन नशा तस्कर निरुद्ध दो दिनों में चार नशा तस्कर हिरासत में


 नूरपुर : विनय महाजन  /

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आदतन नशा तस्कर भारत उर्फ तम्मा पुत्र स्व. सेठा राम, निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) को  पी आई टी एन डी पी एस एक्ट 1988 के अंतर्गत निरुद्ध में हिरासत में लिया गया है l यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एन डी पी एस एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैंl इनमें मादक पदार्थों की बरामदगी के प्रकरण शामिल हैं। बार-बार संलिप्तता एवं अवैध गतिविधियों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरोध आदेश जारी किया गया। वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त, पिछले 02 दिनों में नूरपुर पुलिस द्वारा 04 नशा तस्करों को भी हिरासत में लिया गया हैl इनके विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट के तहत अलग-अलग मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,