चार पंचायतों के ग्रामीणों ने वार्ड परिवर्तन के निर्णय का किया विरोध

 चार पंचायतों के ग्रामीणों ने वार्ड परिवर्तन के निर्णय का किया विरोध

जिला चम्बा की चार पंचायतों  


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आयल, भलोड़ी, बणतर और चीह के लोगों ने उन्हें जिला परिषद वार्ड सनवाल से हटाकर दोबारा सनूह वार्ड में शामिल किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में चारों पंचायतों के ग्रामीणों की प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चम्बा को एक मांग पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना ने की। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों का पुनर्गठन उनकी सुविधा के विरुद्ध है। इन पंचायतों से चुराह तहसील मुख्यालय की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। इसके विपरीत, जिस सनूह वार्ड में उन्हें जोड़ा जा रहा है, उसकी दूरी 40 किलोमीटर से भी अधिक है। पहले यह पंचायतें डलहौजी विधानसभा क्षेत्र और सनूह वार्ड का हिस्सा थीं, जिससे विकास कार्य ठप्प पड़े थे। दूरी अधिक होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में भारी कठिनाई होती थी। पूर्व में जनता के आग्रह पर ही सरकार ने इन्हें चुराह विधानसभा और सनवाल वार्ड के साथ जोड़ा गया था ताकि प्रशासनिक सुगमता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि उन्हें दोबारा सनूह वार्ड के साथ जोड़ा जाता है, तो यह इन चार पंचायतों के लोगों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने उपायुक्त से विनम्र प्रार्थना की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को बदला जाए और उनकी समस्या का उचित समाधान किया जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़