गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को 1950 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित: केवल सिंह पठानिया

 गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को 1950 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित: केवल सिंह पठानिया


शाहपुर

गगल एयरपोर्ट के तहत आने वाले प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 1950 करोड़ रुपये की भू-अधिग्रहण राशि वितरित की जा चुकी है। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी।

वे आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुठमां में स्वर्गीय गजय राणा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। 


उन्होंने बताया कि लगभग 4 हजार लोगों को यह राशि प्रदान की जा चुकी है और जिन लोगों ने आवेदन किया था, उन्हें अब तक मुआवजा दे दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के पास एक एयरोसिटी बनाने का लक्ष्य भी राज्य सरकार ने रखा है जिसके लिए भूमि चिह्नित की गई है ।


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारी बरसात के कारण गगल एयरपोर्ट की चारदीवारी के समीप नुकसान हुआ था। लगातार पानी के रिसाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई बार अवरुद्ध होता रहा। इस विषय को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया है और आशा है कि उनके निर्देशानुसार आगामी बरसात से पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का खेलों की ओर बढ़ता रुझान सकारात्मक संकेत है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा की 16 टीमें भाग ले रही हैं।


इस अवसर पर पवन राणा, रिपन राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, वीरेंद्र, राजेंद्र, पुष्पिंदर, विवेक, उर्मिला, सुषमा मीना, सविता, रितेश, अक्षित, राहुल, अजय रिजुल सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,