राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित


रिवालसर : अजय सूर्या /

 राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रिंसिपल के.सी. कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के उप प्रिंसिपल मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक रूप से शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उप प्रिंसिपल मनोज कुमार ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और महाविद्यालय की प्रगति को रेखांकित करते हुए सभी को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चिंतन प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता, वन रक्षक श्याम सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन