स्मृतियों में अमर जनता के दिलों के सम्राट थे फील्ड मार्शल सत महाजन--
स्मृतियों में अमर जनता के दिलों के सम्राट थे फील्ड मार्शल सत महाजन (नूरपुर:-विनय महाजन) नूरपुर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में स्वर्गीय सत महाजन का नाम आज भी सम्मान, आत्मीयता और श्रद्धा के साथ लिया जाता है। 30 जुलाई 1927 को जन्मे और 1 सितंबर 2012 को इस संसार को अलविदा कहने वाले सत महाजन दिग्गज कांग्रेसी नेता, पूर्व मंत्री और "कांगड़ा के फील्ड मार्शल" के रूप में विख्यात थे। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान यह थी कि वे जनता के दिलों के सम्राट थे।उनका व्यक्तित्व अद्भुत, करिश्माई, सहज और अत्यंत जनप्रिय था। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे वे नाम से न जानते हों। लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी आदत नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य था। राजनीति उनके लिए सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का पवित्र संकल्प थी। नूरपुर में आर्य समाज म को विकसित करने में सत महाजन का काफी योगदान रहा है l उन्होंने जोधपुर आर्य समाज मंदिर में काफी नेत्र शिविर लगाए l उनकी राजनीति एक स्वच्छ ईमानदार की प्रतीक थी आज की तरह नहीं कोई व्यापारिक उद्योग बन...