जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय में नैक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन
जी.जी.डी.एस.डी. महाविद्यालय में नैक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में नैक मूल्यांकन एवं मान्यता प्रक्रिया को लेकर ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र में कॉलेज मैनेजिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. देश बंधु , डॉ. राजिंदर सिंह राणा, पूर्व प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज (लाहौर), अंबाला कैंट तथा कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरिधर गोपाल ने शिक्षकों को नैक की प्रक्रिया, विभिन्न मानकों, आवश्यक दस्तावेजों तथा मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
डॉ. राजिंदर सिंह राणा ने प्रस्तुति के माध्यम से नैक से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया तथा अपने अनुभव साझा किए। डॉ. गिरिधर गोपाल ने नैक टीम द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन एवं दस्तावेजों और गतिविधियों के सुव्यवस्थित संकलन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. देश बंधु जी ने नैक की तैयारियों के लिए सामूहिक प्रयास एवं आपसी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी विशेषज्ञों एवं डॉ. देश बंधु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सुझावों से नैक संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। सत्र में महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक वर्ग ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें