घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
जसूर : राकेश शर्मा /
ज्वाली पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत गांव घाड़ (हरसर) में हुई चोरी के मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई को तकनीकी विश्लेषण, फील्ड इनपुट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अंजाम दिया गया।
इस संबंध में 13 सितंबर 2026 को पुलिस थाना ज्वाली में FIR संख्या 173/2026 के तहत BNS की धारा 331(4) और 305(a) में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए गठित SIT ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने बताया कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें