सिद्ध गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंडी व हिमाचल की सुख-समृद्धि की कामना
सिद्ध गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंडी व हिमाचल की सुख-समृद्धि की कामना
युवाओं में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना मजबूत करने पर दिया जोर
मंडी, अजय सूर्या। सिद्ध गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर प्रो. अनुपमा सिंह ने मंडी सहित पूरे हिमाचल प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सिद्ध गणपति बप्पा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में ज्ञान, साहस, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक ज्ञान और तकनीक को अपनाने के साथ युवा पीढ़ी का अपनी सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ाव भी जरूरी है। सांस्कृतिक मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ना ही सशक्त और समृद्ध समाज की मजबूत नींव है।
प्रो. अनुपमा सिंह ने सिद्ध गणपति बप्पा से प्रार्थना की कि मंडी से हिमाचल और हिमाचल से राष्ट्र की प्रगति का मार्ग और मजबूत हो तथा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।
इस अवसर पर श्री अनिल शर्मा, श्रीमती इंदु शर्मा, श्रीमती प्रीति मल्होत्रा, मंदिर समिति अध्यक्ष डी.एन. सैनी, श्रीमती तारा शर्मा, श्री पुष्पराज शर्मा, श्री नंदन, एम.एल. शर्मा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रो. अनुपमा सिंह ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें