युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की पहल MY Bharat पोर्टल पंजीकरण, युवा संवाद, सेवा पखवाड़ा और नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रमों पर जोर

 युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की पहल

MY Bharat पोर्टल पंजीकरण, युवा संवाद, सेवा पखवाड़ा और नशामुक्ति संकल्प कार्यक्रमों पर जोर



केलांग, 18 सितंबर,2026....युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की युवा-केंद्रित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष, केलांग में MY Bharat के द्वितीय तिमाही जिला सलाहकार समिति (DAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की।


बैठक में जिले में युवाओं से संबंधित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान VBYLD क्विज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा MY Bharat पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने पर विशेष जोर दिया गया।


उपायुक्त ने जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अवसरों और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।


बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर तथा बुजुर्गों की सेवा सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों और संस्थानों को इन गतिविधियों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त 20 सितंबर को एकलव्य आवासीय विद्यालय में ‘नशामुक्त युवा राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि युवा समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देकर सामाजिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की प्रभावी योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।इस बैठक में एसडीएम कुनिका एकर्स,परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अश्वनी कुमार,  जिला युवा अधिकारी ऋषभ, उपनिदेशक शिक्षा  एवं एनएसएस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।,,,,,,,,,, केलांग से रंजीत लाहौली रिपोर्टिंग

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर