शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में हिंदी विभाग के द्वारा 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में हिंदी विभाग के द्वारा 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग ,नारा लेखन एवं सुलेख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने शिरकत की ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ी हुई भाषा है। तत्पश्चात उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम रमन कुमार, द्वितीय राहुल धीमान एवं तृतीय ललिता रही। नारा लेखन में प्रथम वैष्णवी ,द्वितीय महक एवं तृतीय प्रियांशु रही। पोस्टर मेकिंग में प्रथम पायल कपूर द्वितीय साक्षी एवं तृतीय आस्था रही। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर अजय ठाकुर ,डॉक्टर अनुपम डोगरा एवं प्रोफेसर सुनीता कटोच ने निभाई। इस अवसर पर प्रोफेसर कल्पना ऋषि , डॉ निशा चंदेल, प्रोफेसर आरती डोहरु एवं डॉ रीना राणा उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला