विधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

 विधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण


अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

चम्बा


विधायक नीरज नैय्यर ने आज पुराने बस अड्डे पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नीरज नैय्यर ने इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 
विधायक ने नगर परिषद की विभिन्न दुकानों के संबंध में स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रस्तावित पार्किंग परिसर में ही इन दुकानों के लिए उचित एवं व्यवस्थित स्थान का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण के साथ दुकानों की व्यवस्था भी परिसर में ही सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पुराने बस अड्डे पर लगभग 7.75 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण में चार मंजिला पार्किंग का निर्माण होगा, जिसमें लगभग 300 से 350 वाहनों के पार्क होने की सुविधा उपलब्ध होगी। भविष्य में इसे विस्तारित करने की योजना प्रस्तावित है।
विधायक ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से शहर में पार्किंग की समस्या को कम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा नो-पार्किंग की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, उप मंडलीय प्रबंधक एच आरटीसी शुगल सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल, अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप व अध्यक्ष व्यापार मंडल वीरेंद्र महाजन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक