करोड़ों रूपये का प्रोजेक्ट मौजूदा सरकार में जमीन पर नहीं उतरा किस्सा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का
करोड़ों रूपये का प्रोजेक्ट मौजूदा सरकार में जमीन पर नहीं उतरा किस्सा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर प्रदेश के बहु चर्चित नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जसूर कस्बे से सटी हिमाचल पथ परिवहन निगमकी वर्क शाप के विशाल परिसर पर बनने वाले करोडो रुपए के एक प्रोजेक्ट को मौजूदा सरकार में काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीनी हकीकत मे निर्माण हेतु धरातल पर नहीं उतार सकीl लोगों का कहना है कि प्रदेश के परिवहन मंत्री ने भीन नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में अक्सर आते रहते हैं उन्होंने भी इस बात पर ध्यान नहीं दियाl मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी है l गौर तलब है कि प्रदेश की आधुनिक एच आर टी सी वर्क शाप क्षेत्र में बस स्टैंड कम मार्केटिंग परिसरकम्पलेक्स नामक इस प्रोजेक्ट का शिलियांस दिसंबर 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया था l यह प्रोजेक्ट प्रदेश बस अड्डा प्राधिकरण के द्वारा बनाया जाना था l इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले को इसमें स्वयं निवेश कर इससे प्राप्त राजस्व को प्राप्त करने का प्रावधान थाl इसमें सरकार की यह मनसा थी जो कंपनी इसको बनाए खुद इसको चलाए l आखिरकार यह प्रोजेक्ट भी विवादों मे फस गया और मौजूदा सरकार में एक भी एक ईट नहीं लग सकी l क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है l *सूत्रों के मुताबिक इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि तत्कालीन सरकार इस प्रोजेक्ट के निवेश का कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती थी l वैसे भी करोड़ों रूपये के इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार के पास धन की कमी होने के वाद तत्कालीन सरकार ने इसका शिलान्यास बीजेपी शासन मे आनंन फानन में कर दिया था l प्रदेश अड्डा प्राविधिकरण द्वारा इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए दो बार टेंडर लगाऐ गये लेकिन इसमें निवेश करने के लिए कोई भी आगे नहीं आयाl इस प्रोजेक्ट में करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा शॉपिंग कंपलेक्स तथा अन्य छोटे परिसर बनाए जाने थे l अगर यह प्रोजेक्ट समय पर धरातल पर बनकर तैयार हो जाता है तब काफी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकता था l यह मास्टर प्लान युवाओं के लिए भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री राकेश पठानिया द्वारा इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए संजोया गया था* l **इस मामले मे बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का का कहना है कि व्यवस्था परिवर्तन सरकार प्रदेश के जिन क्षेत्रों में बीजेपी के विधायक निर्वाचित हुए हैं उन क्षेत्रों में भाजपा शासन में किए गए शिलान्यास विकास कार्यों पर 3 साल से अधिक सरकार का समय होने के बावजूद भी एक-एक भी धरातल पर न लगना हैरानी का विषय हैl नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई उदाहरण आपको देखने को मिल जाएंगे l जहां तक इस प्रोजेक्ट के बारे में मेरा यह कहना है कि यह स्थान एन एच के साथ सटा प्राइम लोकेशन पर स्थित हैl अगर शॉपिंग कंपलेक्स यहां पर बनकर तैयार हो जाता तो आज काफ़ी युवाओं को रोजगार मिलने मे सफलता मिलती l सरकार की नीयत और नीति दोनों में स्पष्ट भेदभाव नजर आ रहा हैl इस प्रोजेक्ट की स्थिति का आकलन करके इसको शुरू करवाने के लिए जनहित मे सरकार से प्रयास करने होंगे lइस प्रोजेक्ट के बनने से काफी संख्या में नए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे l इस सरकार का दूसरा उदाहरण मातृ शिशु केंद्र अस्पताल भी है जो आजकल नूरपुर की राजनीति में सियासी मुद्दा बनकर रह गया है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें