मोच में निजी गाड़ी के साथ बाईक टकराई, बाईक सबार महिला की टांग में आई चोट
मोच में निजी गाड़ी के साथ बाईक टकराई,
बाईक सबार महिला की टांग में आई चोट
फतेहपुर बलजीत ठाकुर
जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते फतेहपुर के मोच के समीप एक बाईक व एक निजी गाड़ी आपस में टकरा गईं जिस कारण बाईक सवार महिला की टांग में चोट आई है जिसे तुरंत सिविल हस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया जहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया.
दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार भनेई की महिला रेशमा देवी अपने लडके के साथ बाईक पर बैठकर फतेहपुर की तरफ आ रही थी कि मोच के समीप एक निजी गाड़ी के साथ बाईक टकरा गईं जिस कारण महिला की टांग पर चोट आई है.
वहीं बताया गाड़ी चालक धमेटा के मंदलाई क्षेत्र से सबंधित रहा.
वहीं बताया जा रहा है दोनों पक्षों द्वारा आपसी बातचीत कर मामला सुलझा लिया गया है.
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें