RCFC स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज, 13वें दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा

 RCFC स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज, 13वें दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा


7 सितंबर को जोगिंदर नगर में जन आक्रोश महारैली, 5 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर, 1 सितंबर। जोगिंदर नगर स्थित 7 राज्यों के क्षेत्रीय सह सुविधा एवं अनुसंधान केंद्र (RCFC), हर्बल गार्डन एवं फार्मेसी को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में चल रहा आंदोलन मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक भूख हड़ताल के 13वें दिन एक बार फिर महिलाओं ने मोर्चा संभाला।

आज टिकरू से दीपा कुमारी, मचकेहड़ से रजनी देवी, पातकू से लीला देवी और सारली से कुसमा देवी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठीं। इससे पहले सोमवार को भराड़ू और सपैड़ू पंचायतों की महिलाओं ने अनशन में भाग लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया था।

आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। इनमें युवा नेता सोमेंद्र ठाकुर, मेघना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अंजना ठाकुर व ममता भाटिया तथा तलकेहड़ पंचायत प्रधान शुचिका प्रधान सहित अन्य लोग शामिल रहे। उन्होंने RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने संबंधी अधिसूचना वापस लेने की मांग का समर्थन किया।

इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को रामलीला मैदान, जोगिंदर नगर में होने वाली जन आक्रोश महारैली में 5 हजार से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। समिति ने आंदोलन को और व्यापक बनाने का आह्वान किया।

वहीं, सोमवार की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी टीम को मंगलवार सुबह रोटेरियन अजय ठाकुर ने नई टीम से बदलने की घोषणा की। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि RCFC को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने का निर्णय वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा