बारिश के कारण बटबल्ला में दरकी पूरी पहाड़ी, बिजली की तारों पर गिर रहे चीड़ के पेड़

बारिश के कारण बटबल्ला में दरकी पूरी पहाड़ी, बिजली की तारों पर गिर रहे चीड़ के पेड़


शाहपुर : जनक पटियाल 

लंज। हारचक्कियां-लंज सड़क मार्ग पर बटबल्ला के पास भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने से पूरी पहाड़ी दरक गई है। हालांकि सड़क मार्ग पर यातायात फिलहाल सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन पहाड़ी से लगातार चीड़ के पेड़ गिरने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह से बिजली की सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है।


बिजली की तारों पर गिर रहे पेड़ों को हटाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। कर्मचारी लगातार पेड़ों को काटकर बिजली की लाइनों को साफ करने में जुटे हुए हैं, लेकिन लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी पर कई अन्य पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं। ऐसे में विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।


स्थानीय लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि बिजली की तारों की चपेट में आने वाले तथा गिरने की स्थिति में पहुंच चुके पेड़ों का जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करते हुए कटान करवाया जाए। लोगों का कहना है कि पेड़ों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द कार्रवाई कर विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करवाने तथा रोजाना बिजली बंद होने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।


इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ रमेश शर्मा ने बताया कि बटबल्ला में लैंडस्लाइड के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार फील्ड में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार पेड़ों की टहनियों को काटकर तारों से हटाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही लैंडस्लाइडिंग के कारण अन्य पेड़ भी तारों पर गिर जा रहे हैं। विभागीय कर्मचारी इन पेड़ों को हटाने में लगातार जुटे हुए हैं और विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा