लॉस एंजिल्स में सिख व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में मौत, ‘गतका’ का कर रहा था प्रदर्शन
लॉस एंजिल्स में सिख व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में मौत, ‘गतका’ का कर रहा था प्रदर्शन लॉस एंजिल्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में पुलिस फायरिंग में एक सिख युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह घटना लॉस एंजिल्स के मशहूर क्रिप्टो.कॉम एरिना के पास घटित हुई। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) द्वारा जारी फुटेज के अनुसार, गुरप्रीत सिंह सड़क पर सिखों की पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘गतका’ का प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान उसके हाथ में एक तेजधार हथियार था। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी दी और हथियार नीचे रखने के लिए कहा। लेकिन पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हथियार लेकर इधर-उधर घूमता रहा और पुलिस के करीब आने पर उन पर हमला करने की कोशिश भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के हाथ में जो हथियार था, पहले उसे कुल्हाड़ी समझा गया, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि वह “खंडा” नामक एक दोधारी तलवार थी, जिसका उपयोग भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट में किया जाता है। पुलिस ने स्थिति को खतरनाक मानते हुए आत्मरक्षा में गोली चला दी, जिससे...