रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक हुई गिरफ्तार, हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर
रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक हुई गिरफ्तार, हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के नगर निगम में हाउस टैक्स कम कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. एंटी करप्शन टीम ने जोन-7 की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मकान का हाउस टैक्स कम कराने के बदले उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायतकर्ता का दावा है, कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्हें धमकी दी गई कि इंचीटेप से मकान नापकर पूरा कमर्शियल कर दिया जाएगा। यह मामला फाफामऊ के शांतिपुरम गदोपुर निवासी शारिक अहमद से जुड़ा है। शारिक कपड़ों का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक, मार्च में उनके मकान का हाउस टैक्स बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया। बिल को ठीक कराने के लिए वह कई महीनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते उनकी मुलाकात जोन कार्यालय में राजस्व निरीक्षक राधा देवी से हुई। शारिक के मुताबिक, राधा देवी उनके घर जांच के लिए भी गई थीं। इसके बाद उन्हें नगर निगम के जोन कार्यालय बुलाया गया। कुछ दिन बाद धर्मेंद...