एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील

एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर प्रहार ₹48.30 लाख की संपत्ति जब्त, कब्जा सौंपने का आदेश तामील


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई अम्ल में लाई है। पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आरोपी शमशेर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 09, डमटाल, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा की लगभग ₹48.30 लाख की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत जब्त की गई है। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी डीसी वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि

सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासकनई दिल्ली द्वारा दिनांक 22.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट , 1985 की धारा 68-I(1) एवं 68-I(3) के अंतर्गत पारित आदेश के अनुसार आरोपी की निम्नलिखित संपत्तियां सभी प्रकार के भारों से मुक्त करते हुए जब्त की गई हैंl

इस प्रकार आवासीय भवन एवं धनराशि सहित कुल ₹48,30,997/- (अड़तालीस लाख तीस हजार नौ सौ सत्तानवे रुपये) की संपत्ति जब्त की गई है।इस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस थाना डमटाल द्वारा दिनांक 29.10.2026 को आरोपी शमशेर सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-U के अंतर्गत आदेश विधिवत तामील करवाया गया। इसके तहत आरोपी को जब्त संपत्ति का कब्जा संबंधित विभाग को सौंपने के दिशा दिशा-निर्देश दिए गए हैंl नशा मुक्त समाज के निर्माण और नशा तस्करी के पूर्ण उन्मूलन के लिए नूरपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित