खेलेगा नूरपुर, आगे बढ़ेगा नूरपुर
खेलेगा नूरपुर, आगे बढ़ेगा नूरपुर
( नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा क्लब थोहड़ा द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट एवं यूथ क्लब पंजहाड़ा द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने इस अवसर पर शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया l उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश की शक्ति है और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है अगर युवा नशे से दूर रहेl उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए कई योजनाएं देश में चलाई चलाई जा रही है जिनमे आत्मनिर्भर बनने के लिए युवाओं को रोजगार देने के साधन जुटाऐ है जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना व मनरेगा व कृषि कार्ड इत्यादि ऐसी कोई योजनाएं आज देश में युवाओं के भविष्य लिए काम कर रही है l इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को भी राजनीति में आने का मौका दिया है जिसका परिणाम आज देश धरातल पर आप देख सकते हैंl युवा शक्ति हमारी सबसे बड़ी ताकत है खेल केवल हमें अनुशासन, एकता और संघर्ष की सीख देते हैं बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर एक स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते हैं। उन्होंने इस मौके पर एक नारा भी दिया खेल अपनाओ, नशा भगाओ — स्वस्थ नूरपुर, सशक्त नूरपुरl उन्होंने सियासी दलों से भी आग्रह किया है खेलों को राजनीति का आधार ना बनाएंl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें