सराज में 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ किया पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान ।

 सराज में 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सालाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ किया पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान ।


नायक अनिल कुमार पांच वर्षों से निशुल्क दे रहे सेवाएं, असमर्थ बुजुर्गों के घर पहुंचकर कर रहे समस्याओं का समाधान

मंडी : अजय सूर्या /

सराज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सराज पूर्व सैनिक लीग की ओर से दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। लीग के अध्यक्ष कैप्टन श्याम सिंह और अन्य सदस्यों के सहयोग से जंजैहली व थुनाग में शिविर लगाए गए इनमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान नायक अनिल कुमार ने अपनी सेवाएं देते हुए करीब 110 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया। शिविर में उन बुजुर्गों को विशेष सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया, जो शारीरिक असमर्थता के कारण शिविर तक पहुंचने में असमर्थ थे। नायक अनिल कुमार ऐसे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के घर पहुंचकर उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। नायक अनिल कुमार पिछले पांच वर्षों से यह सेवा निरंतर प्रदान कर रहे हैं। वह हर वर्ष अक्टूबर और नवंबर में पूरे मंडी जिले में घर-घर जाकर बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को निशुल्क और निस्वार्थ भाव से यह सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। इसी कड़ी में जंजैहली गांव की 80 वर्षीय गुमती देवी, पत्नी स्वर्गीय सूबेदार देवी चंद, जो चलने-फिरने में असमर्थ थीं, के घर पहुंचकर नायक अनिल कुमार ने उनकी पेंशन संबंधी समस्या का समाधान किया। उनके इस प्रयास से बुजुर्गों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और आने-जाने की परेशानी से राहत मिल रही है। उनकी यह पहल पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के प्रति सेवा, सम्मान और समर्पण का सराहनीय उदाहरण है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार