सरकी धार स्थित नैना देवी मंदिर में गौशाला का शुभारंभ, दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की गौपूजा
सरकी धार स्थित नैना देवी मंदिर में गौशाला का शुभारंभ, दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की गौपूजा
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से गौसेवा और गौदान करने की अपील की
मंडी : अजय सूर्या /
दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर, सरकी धार में गौशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में पहले नवरात्र से ही गौमाताओं को लाया गया था, जबकि दुर्गा अष्टमी के दिन विधिवत रूप से गौपूजा कर श्रद्धालुओं को गौसेवा के लिए प्रेरित किया गया।
श्री नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर समिति के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने समस्त श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण अंग है। मंदिर में गौशाला शुरू करने का उद्देश्य गौमाता की सेवा करना और श्रद्धालुओं को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है।
उन्होंने भक्तों से विनम्र अपील की कि जो भी श्रद्धालु गौसेवा करना चाहते हैं, वे मंदिर पहुंचकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक भक्त गौदान भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा से समाज में सेवा, करुणा और धार्मिक आस्था की भावना मजबूत होती है।
धर्मपाल शर्मा ने सभी माता के भक्तों को नैना देवी मंदिर सरकी धार पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने, प्रसाद ग्रहण करने और माता का गुणगान करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि वह सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। उन्होंने कामना की कि माता रानी की कृपा से सभी भक्त दिन-दूनी और रात-चौगुनी तरक्की करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें