सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब 25 लाख तक का सस्ता लोन, पति-पत्नी को मिलेगा डबल फायदा
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब 25 लाख तक का सस्ता लोन, पति-पत्नी को मिलेगा डबल फायदा केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बेहद फायदेमंद योजना चलाई है, जिसके तहत House Building Advance (HBA) योजना के जरिए घर बनाने, खरीदने, विस्तार करने या पुराने होम लोन चुकाने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज दर सिर्फ 7.44% सालाना है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तय की गई है। अगर पति-पत्नी दोनों केंद्र सरकार में कार्यरत हैं, तो दोनों अलग-अलग आवेदन कर 25-25 लाख रुपये, यानी कुल 50 लाख रुपये तक का लाभ ले सकते हैं। योजना का उद्देश्य इस योजना का मकसद सरकारी कर्मचारियों को कम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता देकर उन्हें अपना स्थायी घर बनाने में मदद करना है। किन-किन कामों के लिए मिल सकता है लोन? खाली प्लॉट पर नया घर बनाना सरकारी या मान्यता प्राप्त बिल्डर से घर/फ्लैट खरीदना मौजूदा घर का विस्तार या मरम्मत (अधिकतम 10 लाख रुपये तक) पहले से लिए गए होम लोन को चुकाना (कुछ शर्तों के साथ) पात्रता सभी स्थायी सरकारी कर्मचारी 5 साल की निरंतर सेवा पूरी करने ...