सैकड़ों नम आंखों ने पूर्व सैनिक एवं पूर्व उपप्रधान बलकार सिंह रज्जू को दी अंतिम विदाई, अग्निवीर बेटे वंश ने दी मुखाग्नि

 सैकड़ों नम आंखों ने पूर्व सैनिक एवं पूर्व उपप्रधान बलकार सिंह रज्जू को दी अंतिम विदाई, अग्निवीर बेटे वंश ने दी मुखाग्नि

42 वर्षीय बलकार सिंह के निधन से भाटियां पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में चल रहा था उपचार


भाटियां (फतेहपुर):  बलजीत ठाकुर /

 उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत भाटियां के पूर्व उपप्रधान एवं पूर्व सैनिक बलकार सिंह रज्जू का अंतिम संस्कार वीरवार को गमगीन माहौल में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, मित्र और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे। इस दौरान हर आंख नम थी और पूरा क्षेत्र शोक में डूबा नजर आया।

जानकारी के अनुसार करीब 42 वर्षीय बलकार सिंह रज्जू पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब उनके प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान, प्रेम और जुड़ाव को दर्शा रहा था। अंतिम संस्कार के दौरान उनके अग्निवीर बेटे वंश ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

बलकार सिंह रज्जू भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद पूर्व सैनिक के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसके साथ ही वह ग्राम पंचायत भाटियां के पूर्व उपप्रधान के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। सामाजिक और पंचायत स्तर पर उनके योगदान को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे।

उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, भाटियां पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रघुबीर पठानिया, फतेहपुर प्रधान करनेल सिंह, कुटवासी प्रधान हरपाल सिंह छोटू, सुनहारा प्रधान नसीब सिंह, पोलियां प्रधान कुलबिन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान फतेहपुर सतनाम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

डॉ. शिव कुमार मेमोरियल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन