डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया




नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना डमटाल में दिनांक 22.10.2026 को अभियोग संख्या 161/2026, धारा 115(2), 109, 352, 351(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत करनैल सिंह पुत्र हरनाम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 4 गांव भदरोया, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाए गए ब्यान के अनुसार जब वह भदरोया स्थित गत्ता फैक्टरी के पास से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था तो इसी दौरान कुलविन्द्र सिंह उर्फ साबू अपनी माता राजकुमारी उर्फ मुन्नी के साथ एक सफेद रंग की गाड़ी में वहां पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुलविन्द्र सिंह उर्फ साबू ने दराट से उस पर हमला किया, जिससे उसके बाएं कान एवं बाजू पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज करने के बाद जांच को आरंभ किया गया। यह जानकारी जिला पुलिस एडिशनल एसपी डीसीवर्मा नूरपुर ने देते हुए वताया कि इस मामले में पुलिस थाना डमटाल द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुलविन्द्र सिंह उर्फ साबू पुत्र सतनाम सिंह, निवासी भदरोया, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश पारित किए गए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल