बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

आईटीआई पास करने के बाद भविष्य संवारने की थी उम्मीद, इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में; पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

बरोट पुल के समीप मंगलवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल खैरियां निवासी अनीश कुमार (23) पुत्र जितेंद्र ने बुधवार को पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनीश की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बरोट पुल के समीप बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक चालक अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए बुधवार को अनीश ने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि अनीश ने हाल ही में आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी और परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। वहीं, उसके पिता छोटा-मोटा काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में परिवार के लिए अनीश की असमय मौत का दुख सहन करना बेहद मुश्किल हो गया है।

पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग

अनीश की मौत के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि परिवार पहले ही सीमित संसाधनों में गुजर-बसर कर रहा है। ऐसे कठिन समय में सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलने से परिवार को कुछ राहत मिल सकती है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उचित सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

UPSC टॉपर रजत शर्मा को गृह पंचायत ने किया सम्मानित