एसएफआई के खिलाफ गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता, झूठी एफआईआर वापिस लेने की उठाई मांग

 एसएफआई के खिलाफ गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता, झूठी एफआईआर वापिस लेने की उठाई मांग

मंडी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएफआई के खिलाफ दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज करवाई है एफआईआर

कुछ दिन पहले सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में कार्यकर्ताओं पर मारपीट के लगाए गए हैं आरोप

एबीवीपी का कहना- अगर एफआईआर वापिस नहीं ली तो फिर होगी उग्र आंदोलन



एंकर - छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई आमने-सामने की स्थिति में आते हुए नजर आ रहे हैं। एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज करवाई गई मारपीट से संबंधित एफआईआर के बाद अब एबीवीपी ने एसएफआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज एबीपीपी के कार्यकर्ताओं ने मंडी कॉलेज के बाहर एसएफआई के खिलाफ धरना प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले एसएफआई के कुछ लोग गलत ढंग से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कैंपस में आए और गर्ल्ज होस्टल में जाकर मीटिंग की। अब इन्होंने ही पुलिस में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है कि वहां पर इनके साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। एबीवीपी का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार है। वहां पर किसी के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। इसका प्रमाणा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से भी मिल जाएगा। विशाल ठाकुर ने कहा कि इस संदर्भ में जो झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है उसे तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए नहीं तो एबीवीपी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन पर उतर आएंगे।


बाइट - विशाल ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, एबीवीपी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार