पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्र

 पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों, जोखिम कारकों, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।



कार्यक्रम में स्तन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अरुषि महाजन द्वारा तैयार जागरूकता सामग्री के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि स्तन कैंसर की समय रहते पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है। महिलाओं को नियमित रूप से अपने स्तनों में होने वाले बदलावों पर ध्यान देने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने का संदेश दिया गया।


जागरूकता सामग्री में स्तन में गांठ महसूस होना, आकार या बनावट में बदलाव, त्वचा में असामान्यता तथा निप्पल में होने वाले बदलाव जैसे संकेतों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया गया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध लक्षण के सामने आने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई।


कार्यक्रम में स्तन कैंसर के उपचार के विभिन्न विकल्पों, जैसे सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी और हार्मोन थेरेपी के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों के अनुसार, जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय जांच इस बीमारी से बचाव तथा इसके प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्तन कैंसर को लेकर समाज में फैली झिझक को दूर करना है, ताकि महिलाएं बिना संकोच जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर समय रहते उपचार प्राप्त कर सकें।


बाइट डॉ पंकज गुप्ता प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज चंबा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज