23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
23 अक्टूबर को जवाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
33/11 केवी 2×5 एमवीए भरमाड़ सब-स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी जवाली-1 फीडर पर होगा आवश्यक रखरखाव कार्य
ज्वाली : दीपक शर्मा /
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उपमंडल जवाली द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को 11 केवी जवाली-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत बोर्ड के अनुसार, 33/11 केवी 2×5 एमवीए भरमाड़ सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले 11 केवी ज्वाली -1 फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम को कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सिद्धपुर घाड़, लुधियाड़, दरकाटी, सरोला, मैरा और बसकवाड़ा सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले या बाद में भी बहाल की जा सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें