संदेश

लाहौर-स्पीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिविल अस्पताल उदयपुर में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन।

चित्र
  सिविल अस्पताल उदयपुर में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन। लाहौल : विजय ठाकुर / जन सहयोगी युवा मंच लाहौल स्पीति की ओर से मंगलवार को सिविल अस्पताल उदयपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस जवानों के साथ स्थानीय युवक, युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  मंच के अध्यक्ष दिनेश जस्पा ने बताया कि यह मंच तीन वर्ष से लाहौल घाटी में रक्तदान शिविर के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए घाटी में वालीबाल सहित कई तरह के खेलों का आयोजन कर रहा है। दिनेश जस्पा ने खासकर सीएमओ कुल्लू रंजीत जी का विशेष आभार जताया है जिन्होंने इस शिविर के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से अपने लेव टीम के साथ वाहन की सुविधा भी दी।  सिविल अस्पताल उदयपुर के डाक्टर सहित समस्त स्टाफ ने भी रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग दिया है।

टिंडी क्षेत्र में अचानक बाढ़, 16 लोगों का सफल रेस्क्यू

चित्र
  टिंडी क्षेत्र में अचानक बाढ़, 16 लोगों का सफल रेस्क्यू आज टिंडी क्षेत्र (लगभग 72.00 किमी दूरी पर) में अचानक आई बाढ़ के कारण लगभग 16 लोग फँस गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के सहयोग से एक सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने सभी फँसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल कर लोहिणी पहुंचाया। इस राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इस समय स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में व शांतिपूर्ण है। जिला पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें और अफवाहों से बचें।

स्पीति की जनता के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया स्पीति में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से किया किनारा

चित्र
  स्पीति की जनता के साथ साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी किया स्पीति में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से किया किनारा  उदयपुर : ओम बौद्ध / 29 जुलाई को स्पीति कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी जय राम ठाकुर के खिलाफ बिना बजह जो विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाने की जो शर्मनाक हरकत की   कांग्रेस की इस हरकत की भाजपा उदयपुर मंडल कड़ी निंदा करता है l उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत ने बताया कि सत्ता में होते हुए भी स्पीति कांग्रेस भीड़ जुटाने में नाकामयाब रही   विरोध प्रदर्शन से स्पीति के जनता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी किनारा किया। मज़बूरी में स्पीति कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी देकर प्रवासी मजदूरों का सहारा लेना पड़ा जिसका प्रमाण तस्वीरों में साफ दिख रहा है। एक प्रवासी मज़दूर की पहचान साफ साफ की गई  विशेष सूत्रों से पता चला है कि और भी प्रवासी मज़दूर विरोध प्रदर्शन में शामिल थे जो कि कांग्रेस के झंडे के पीछे अपना चेहरा छुपा रहे थे लाहौल स्पीति में कांग्रेस के हालात इतने ख...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: