संदेश

लौहल स्पीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वास्थ्य विभाग गोंदला स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया

चित्र
स्वास्थ्य विभाग गोंदला स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया  केलांग ( ओम बौद्ध ) स्वास्थ्य विभाग गोंदला स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। व जहां जहां भी अग्नि शामक यंत्र पाए गए वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को प्रभारी उप अग्नि शमन केन्द्र केलांग रत्न शर्मा द्वारा अग्नि शमन उपकरणों को चलाने बारे प्रशिक्षण दिया गया व अग्नि सुरक्षा बारे संपूर्ण जानकारी दी गई व जहां पर कोई भी अग्नि शमन उपकरण नहीं पाए गए, उस की सम्पूर्ण रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी केलांग को लिखित रूप में दी जाएगी ताकि वहां पर भी पर्याप्त मात्रा में अग्नि शमन उपकरण लगाए जाएं। 

24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

चित्र
24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया  दिनांक 02.05.2025 को शाम के समय पुलिस चौकी कोक्सर को सूचना प्राप्त हुई कि श्री रमेश (निवासी जागला, डा.घर गोंधला, तहसील केलांग) घर से निकलने के बाद कहीं लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम तत्परता से खोज अभियान में जुट गई। प्रारंभ में रात्रि में 4 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात थाना केलांग एवं QRT की दो अतिरिक्त टीमों सहित कुल 6 टीमों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किया गया। लगभग 24 घंटे के भीतर श्री रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरक्षित रूप से ढूंढकर रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू अभियान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। जिला पुलिस लाहौल-स्पीति

बीपीएल चयन के लिए अप्रैल में फिर से सर्वेक्षण होगा

चित्र
बीपीएल चयन के लिए अप्रैल में फिर से सर्वेक्षण होगा  मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी व यादविंद्र गोमा ने दी। नेगी ने कहा कि बीपीएल पात्रों के चयन के लिए अप्रैल में फिर से सर्वेक्षण होगा। बीपीएल को लेकर केंद्र की ओर से निर्धारित 2.82 लाख का कोटा उतना ही रहेगा, लेकिन इसके मापदंड बदले जाएंगे। कहा कि बीपीएल के लिए आय 1.50 लाख रुपये करने का फैसला लिया गया है। मंत्रिमंडल ने बीपीएल सूची में उन परिवारों को शामिल करने को मंजूरी दी, जिनमें 18 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क सदस्य नहीं है, जिन परिवारों की मुखिया महिलाएं हैं, जिन परिवारों का मुखिया 50 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग है, जिन परिवारों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम किया है तथा जिन परिवारों के कमाने वाले सदस्य कैंसर, अल्जाइमर, पार्किंसंस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थैलेसीमिया या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं जिसके कारण स्थायी विकलांगता हो सकती है।

रोहतांग दर्रे के लिए यात्रा की सलाह पर गौर करें

चित्र
रोहतांग दर्रे के लिए यात्रा की सलाह पर गौर करें धुंडी पुल से 2 किमी आगे सड़क पर काफी नुकसान होने के कारण, सभी यातायात को एटीआर नॉर्थ पोर्टल से रोहतांग दर्रे से होकर भेजा जा रहा है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करें: 1. वाहन की तैयारी: अपने वाहन को आवश्यक आपातकालीन उपकरणों जैसे टायर चेन, एक व्यापक प्राथमिक चिकित्सा किट और पर्याप्त अतिरिक्त ईंधन से लैस करें। 2. गति सीमा: धीमी और सतर्क ड्राइविंग गति बनाए रखें, पोस्ट की गई गति सीमाओं का सख्ती से पालन करें।अपनी सुरक्षा और सुविधा के लिए, कृपया इन दिशानिर्देशों का पालन करें।

सैनिक की पार्थिव देह 56 साल बाद मिली, वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर लापता हुआ था

चित्र
सैनिक की पार्थिव देह 56 साल बाद मिली, वायुसेना के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर लापता हुआ था हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर लापता हुए चमोली जिले के गांव कोलपुड़ी के सैनिक नारायण सिंह का शव बर्फ में हुआ बरामद ।   आपको बता दें कि कोलपुड़ी गांव के प्रधान और नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सेना के अधिकारियों ने सूचना दी उनकी पहचान हो जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि जेब में मिले पर्स में एक कागज में नारायण सिंह ग्राम कोलपुड़ी और बसंती देवी नाम दर्ज था। साथ ही उनकी वर्दी के नेम प्लेट पर भी उनका नाम लिखा था।सेना के अधिकारियों ने जयवीर सिंह को बताया कि बर्फ में शव सुरक्षित था, लेकिन बर्फ से बाहर निकालने के बाद शव गलने लगा है, जिससे उसे सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही उनका डीएनए सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिकार्ड के अनुसार नारायण सिंह सेना के मेडिकल कोर में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार तक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पुरानी या...

लाहौल स्पीति में खाद्य वस्तुओं की दरें हुई निर्धारित तांकि कोई अत्यधिक पैसे ना बसूल सके

चित्र
  लाहौल स्पीति में खाद्य  वस्तुओं की दरें हुई निर्धारित तांकि कोई अत्यधिक पैसे ना बसूल सके लाहौल स्पीति में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने निर्धारित की खाने पीने वस्तुओं की दरें  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला दंडाधिकारी लाहौल स्पीति राहुल कुमार(आईएएस )ने खाने पीने वस्तुओं की नई दरें निर्धारित की है। जिला दंडाधिकारी ने सभी पूर्व अधिसूचनाओं के अधिक्रमण में तथा हिमाचल प्रदेश  जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी निवारण आदेश, 1977 की धारा 3 (i) (ई) द्वारा  प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए खाने पीने की  वस्तुओं को बाजार में उचित दरों पर आम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिकतम खुदरा मूल्य (सभी करों और अन्य आकस्मिक शुल्कों सहित)  दरें निर्धारित की है।  नई दरों  के अनुसारमीट बकरा, भेड़ 580 रुपए /प्रति किग्रा,कीमा कलेजी 580/प्रति किग्रा, पोटी सिरी 290/ प्रति किग्रा,चिकन ड्रेस्ड 270/ किग्रा, बिना तली हुई मछली 260/ प्रति किग्रा, फिश फ्राइड,चिकन पकोड़ा प्रति किलो 380 रुपए निर्धारित किया है। इसी तरह से ढाबों में परोसा जाने वाल...

हिमाचल में बरसात का तांडव फिर हुआ शुरू लाहुल घाटी के मडग्रां नाले में आया फ्लैश फ्लड

चित्र
हिमाचल में बरसात का तांडव फिर हुआ शुरू लाहुल घाटी के मडग्रां नाले में आया फ्लैश फ्लड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी के अनुसार रविवार तीन बजे उदयपुर सब डिवीजन में तेज बारिश हुई। इससे मडग्रां नाले में तेज बाढ़ आई और उदयपुर को तांदी से जोड़ने वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया। जिससे सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गई। बाढ़ के कारण तांदी संसारी मार्ग पर सफर करने वालों की बढ़ी दिक्कत बढ़ गई बाढ़ आने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मार्ग को आवाजाही के लिए बहाल किया गया। बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि नाले में आई बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर किया गया। आपको बता दें कि  इस दौरान बसों सहित दर्जनों छोटे वाहन आर-पार फंस गए । बाढ़ का पता चलते ही बीआरओ ( BRO)की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। सोमवार सुबह 11.30 तक हाइवे को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। स्टेट हाइवे पर फंसे हुए सभी वाहन अब निकाल दिए गए है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: