24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

24 घंटे के भीतर पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया 

दिनांक 02.05.2025 को शाम के समय पुलिस चौकी कोक्सर को सूचना प्राप्त हुई कि श्री रमेश (निवासी जागला, डा.घर गोंधला, तहसील केलांग) घर से निकलने के बाद कहीं लापता हो गए हैं।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीम तत्परता से खोज अभियान में जुट गई। प्रारंभ में रात्रि में 4 टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके पश्चात थाना केलांग एवं QRT की दो अतिरिक्त टीमों सहित कुल 6 टीमों द्वारा संयुक्त रूप से लगातार प्रयास किया गया।

लगभग 24 घंटे के भीतर श्री रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर सुरक्षित रूप से ढूंढकर रेस्क्यू किया गया। यह रेस्क्यू अभियान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात व्यक्ति को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया।

जिला पुलिस लाहौल-स्पीति

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।