शहर के ओल्ड शीतला पुल से गुरूवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी।

 शहर के ओल्ड शीतला पुल से गुरूवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी।


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

इससे पहले कोई कुछ समझ पाता व्यक्ति रावी नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में कूदे व्यक्ति की तलाश को अभियान चलाया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के चलते कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस को ओल्ड शीतला पुल से एक बैग बरामद हुआ। इस बैग में मिले आधार कार्ड के मुताबिक रावी नदी में कूदे व्यक्ति की पहचान भुवेनश्वर वासी गांव चूडी के तौर पर की गई है। पुलिस की ओर से परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर बाद एक व्यक्ति ओल्ड शीतला पुल में बैग रखने के बाद अचानक उपर रेलिंग पर चढकर सीधे नीचे रावी नदी में कूद गया। नदी के दूसरी ओर एक महिला ने व्यक्ति को नदी में कूदते देख लिया। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही सुल्तानपुर पुलिस चैकी से टीम मौके पर पहंुच गई। इस दौरान पुलिस को पुल से एक बैग बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रावी नदी के किनारे पर व्यक्ति की तलाश को लेकर देर शाम तक अभियान चलाया। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रावी नदी में कूदे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच