रेहन में होगा शिव महापुराण का आयोजन

 रेहन में होगा शिव महापुराण का आयोजन 


 चामुंडा होटल रेहन में सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों के ज्ञान जिसमें "शिव महापुराण तत्व ज्ञान महायज्ञ" कथा प्रवचन हेतु स्थानीय परिवारों के साथ चामुंडा होटल के मालिक चेतन चंबियाल, दार्शनिक साहित्यकार पंकज दर्शी तथा नवीन विस्मित, समाज सेवी विजय सेकड़ी वी उनकी अर्धांगिनी सुकर्मा, दिनेश कुमार अध्यापक अर्धांगिनी अनुबाला सहित आश्रम से महंत परमहंस पुनीत गिरी जी, उनके शिष्य मंडली में अवस्थी दंपति, सचिव सच्चिदानंद ने एक विशेष बैठक की । बैठक के निर्णयों के अनुसार चेतन चंबियाल ने बताया कि हमारे क्षेत्र में शिव महापुराण तत्व ज्ञान पहली बार इस क्षेत्र में होने जा रहा है जिसका शुभारंभ कलश यात्रा 3 जून से होगा । कलश यात्रा सायं पांच बजे रेहन के बाजार और आस पास निकाली जाएगी । बता दें कि महंत परमहंस श्री पुनीत गिरी का आश्रम श्री सिद्धेश्वर शक्तिपीठ न्यास, गुगलेहड़, जिला ऊना में है । आध्यात्मिक संत श्री पुनीत गिरी धर्मग्रंथों के तत्व ज्ञान और उनके उपयोग के बारे में धार्मिक जिज्ञासुओं को प्रवचन उपदेश देते हैं । रेहन के चामुंडा पैलेस में दिनांक 04 से 11 जून तक आध्यात्मिक संत श्री पुनीत गिरी क्षेत्र वासियों को संध्या 4 बजे से 7 बजे तक शिव महापुराण के तत्व ज्ञान से सराबोर करेंगे । 

11 तारीख को कथा समापन पर विशेष अतिथि जिनमें सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, विधायक रणबीर निक्का, तथा क्षेत्र से विशिष्ट संत, महंत उपस्थित होंगे ।

बैठक में उपस्थित साहित्यकार पंकज दर्शी ने बताया कि हमारे क्षेत्र में सनातन धर्म के ग्रंथों की सही जानकारी और तत्व ज्ञान की बहुत आवश्यकता है । इससे समाज में अध्यात्म की लहर उठेगी जिसके फलस्वरूप हमारे क्षेत्र में बहुत सी बुरी ताकतों का भी अंत होगा । 

आध्यात्मिक संत श्री पुनीत गिरी ने क्षेत्र वासियों की धार्मिक जिज्ञासा पिपासा को लेकर अपने विशेष उपदेश देने का उद्घोष किया है ।

आश्रम सचिव सच्चिदानंद शास्त्री ने आश्रम की तरफ से स्थानीय धार्मिक जिज्ञासुओं के स्नेह और श्रद्धा का आभार प्रकट किया है और साथ ही में विशेष कार्यभार संभालने हेतु चेतन चंबियाल की प्रशंसा की ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार