01 से 05 जून तक शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन

 01 से 05 जून तक शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन

पंजाबी, बॉलीवुड और हिमाचली व स्थानीय कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां


शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आयोजन 01 से 05 जून 2025 तक किया जा रहा है जिसमे पंजाबी, बॉलीवुड और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मेला क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर किया जायेगा और इस दौरान रिज मैदान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जायेगा।

सांस्कृतिक संध्याओं में यह होंगे मुख्य आकर्षण, अंतिम संध्या में पंजाबी गायक अखिल मचाएंगे धमाल

पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर निधि रस्तोगी अपनी प्रस्तुति देंगी। इसी प्रकार, दूसरी संध्या हास्य कवि सम्मेलन के नाम रहेगी जिसमें अरुण जैमिनी, सुरेंद्र शर्मा, चिराग जैन, शम्भू चौधरी, वेद प्रकाश और डॉ. सीता सागर अपनी हास्य कविताओं से लोगों को लोटपोट करेंगे। उन्होंने बताया कि तीसरी संध्या हिमाचली संध्या के रूप में आयोजित की जा रही है जिसमें पहाड़ी गायक हनी नेगी और गीता भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। चौथी सांस्कृतिक संध्या में फिरदौस बैंड और इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल लोगो का मनोरंजन करेंगे। इसी प्रकार, पांचवी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नेहा दीक्षित, वॉइस ऑफ शिमला की विजेता अंजलि नानक और मशहूर पंजाबी गायक अखिल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

एनजेडसीसी पटियाला से 3 राज्यों के कलाकार भी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला से 3 राज्यों के सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे जिसमें हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर राज्य के दल शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त, मेला क्षेत्र में पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने और एम्फीथियेटर में 2 बैंड और स्थानीय सांस्कृतिक दल भी लोगों का मनोरंजन करेंगे।

ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर आयोजित होंगी गतिविधियां

उपायुक्त ने बताया कि शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 01 से 05 जून तक प्रतिदिन पुलिस रिपोर्टिंग रूम के सामने दोपहर 3 बजे महानाटी का आयोजन और इंदिरा गाँधी खेल परिसर में जिला के सभी स्कूलों के छात्रों के लिए टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें दूरदराज क्षेत्र कुपवी और डोडरा-क्वार के स्कूली छात्र भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, फ्लावर शो, बेबी शो इत्यादि का आयोजन भी शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूलों में वाद-विवाद, निबंध लेखन, नारा लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी