अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर शाहपुर में संगोष्ठी

 अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर शाहपुर में संगोष्ठी

जिला कांगड़ा भाजपा ने किया वीरांगना को नमन


पालमपुर : केवल कृष्ण /

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा द्वारा शाहपुर के रैत में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान, उनके जीवन मूल्यों और समाज सेवा में उनके अमूल्य कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा व पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराना और महिलाओं को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना रहा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा वीरांगनाओं, संतों और समाज सुधारकों को स्मरण कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं, जिन्होंने शासन, धर्म, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण, धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा देना और उनके आदर्शों को समाज में प्रसारित करना है। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। संगोष्ठी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज के समाज को भी अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्शों की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता बनी रहे। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान, हिमाचल प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला व नगरोटा बगवां के मंडलाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच