मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया तथा अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गॉंधी ने अपने साहसी और दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय सेना में अद्वितीय जोश व ऊर्जा का संचार किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने पाकिस्तान को विभाजित कर शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने को बाध्य किया।

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी आतंकवाद के ख़िलाफ़ केंद्र को बिना शर्त समर्थन देने के लिए सबसे पहले आगे आए। हिमाचल के लोग और सरकार सदैव सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।

इस सभा में राज्यसभा सांसद अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौधरी तथा चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं प्रदेश भर से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी