यूथ अगेनस्ट ड्रग्ज नूरपुर संस्था के युवा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाएगे अभियान

यूथ अगेनस्ट ड्रग्ज नूरपुर संस्था के युवा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाएगे अभियान

अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में नशे और इससे होने वाले दुषपरिणामों के बारे में किया जाएगा जागरूक 


क्षेत्र की हर पंचायत में जाकर लोगों को भी इस मुहिम में जोड़ा जायेगाएंकर -यूथ अगेनस्ट ड्रग्ज नूरपुर संस्था के युवा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी ! यह बात संस्था के अध्यक्ष रवि मेहरा ने पत्रकार वार्ता के दौरान करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में नशे और इससे होने वाले दुषपरिणामों के बारे में जागरूक किया जायेगा वहीं क्षेत्र की हर पंचायत में जाकर लोगों को भी इस मुहिम में जोड़ा जायेगा ! रवि ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र से नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए प्रशासन भी सराहनीय कार्य कर रहा है आये दिन नशे के तस्कर कानूनी शिकंजे में आ रहे हैं ! प्रशासन की इस मुहिम को और मजबूत धार देने के लिए संस्था की टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी ! रवि ने बताया कि उनकी संस्था 2019 से क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है कोरोना काल में भी संस्था की युवा टीम ने बेहतर कार्य किया था इसी के तहत अब संस्था नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने जा रही है युवा वर्ग को नशों से दूर रखने शिक्षा, स्वास्थ और खेलों की ओर आकर्षित करना संस्था का मुख्य उदेश्य रहेगा ! इस अवसर पर संस्था के प्रिंस, कमल, शुभम, पंकज, दीक्षित और अनिकेत चौधरी भी मौजूद रहे !   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल